{"_id":"696548a264a8b1039005c467","slug":"acting-on-a-quick-tip-the-police-recovered-the-stolen-money-from-the-fraud-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144344-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: त्वरित सूचना पर पुलिस ने वापस कराई धोखाधड़ी की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: त्वरित सूचना पर पुलिस ने वापस कराई धोखाधड़ी की रकम
Tue, 13 Jan 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
- पीड़ितों के खाते वापस कराए गए 7 लाख 71 हजार 185 रुपये
संतकबीरनगर। जनपद में साइबर ठगी के बाद पीड़ितों की तत्काल सूचना और पुलिस की सक्रियता से रकम वापस हो रही है। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार 18 पीड़ितों के खाते में 7 लाख 71 हजार 185 रुपये वापस कराया है। लोग साइबर ठगों के चंगुल से बच गए।
इस समय साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। लोग अंजान काल पर तत्काल ओटीपी व अन्य जरूरी जानकारी ठगों को उपलब्ध करा दे रहे है। ऐसे में लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो साइबर फ्राड होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे रहे हैं। पुलिस की सक्रियता से उनकी रकम वापस हो रही है। एसओ साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे ने 18 लोगों को साइबर ठगी का शिकार होने से बचाया।
जानकारी के अनुसार राम नरायन चौधरी निवासी काटगंगा थाना कोतवाली खलीलाबाद प्रधानमंत्री आवास के नाम से एपीके फाइल से 47,955 रुपये, संदीप कुमार निवासी बत्सी बत्सा थाना दुधारा का शादी कार्ड के नाम से एपीके फाइल से 55,999.66 रुपये, सतीश सिंह निवासी पकरडीहा थाना खलीलाबाद का फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से 60,000 रुपये वापस कराया। इसके साथ ही सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम परवता थाना महुली के 1,38,030, कुसुम तिवारी निवासी सिंहरा मऊ थाना धनघटा के 1,20,000, संतोष कुमार सिंह निवासी थाना बखिरा के 26,500, मिथिलेश निवासी खलीलाबाद के 25,000, हेड कांस्टेबल उमेश प्रसाद निवासी पुलिस लाइन के 10,000, हेड कांस्टेबल ब्रिजा यादव निवासी पुलिस लाइन के 14000, नवमीलाल निवासी खलीलाबाद के 90,000, हरिओम निवासी खलीलाबाद के 10,000, इसरार अहमद निवासी टेमा रहमत के 12000, छोटेलाल निवासी सेवईपार थाना धनघटा के 20,000, भाल चंद कुमार निवासी नंदाैर कमरिया थाना बखिरा के 10,000, अरविंद निवासी बघौली के 35,000, उपेंद्र कुमार निवासी बखिरा के 34,000, हाशिम निवासी बखिरा के 3000, शुभम कुमार निवासी शनिचरा बाजार थाना धनघटा के 35000 रुपये वापस कराए।
विज्ञापन
-
हेल्प डेस्क अधिकारी व कर्मी पुरस्कृत
एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा व धनघटा के साइबर हेल्प डेस्क के कर्मियों को शत प्रतिशत रुपये साइबर ठगों से वापस कराने पर पुरस्कृत किया। जानकारी के अनुसार रामानुज मौर्य निवासी जंगलऊन बलुअरा थाना कोतवाली खलीलाबाद का 2,00,000, दिव्या निवासी ग्राम घोरांग थाना धनघटा का 18,000 और फजल रसूल निवासी भंगुरा अहिरानी थाना दुधारा का 25,000 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गया था। सूचना पर साइबर सेल पर नियुक्त कर्मी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संपूर्ण धनराशि वापस कराई।