फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of entering house, molesting and threatening with weapon arrested after 17 days

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर छेड़खानी व असलहा दिखाकर धमकाने का आरोपी 17 दिन बाद गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accused of entering house, molesting and threatening with weapon arrested after 17 days
- महुली थाना क्षेत्र का निवासी है आरोपी युवक, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा।
छेड़खानी, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और विरोध करने पर घर में घुसकर असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोपी 17 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा से गांव का ही आदर्श चौधरी अक्सर छेड़खानी करता था। किसी तरह आरोपी ने छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली थी और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। आदर्श ने बाहर काम करने वाले लड़की के पिता को भी फोन करके जानमाल की धमकी दी। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी 18 जनवरी की रात में उसके घर पहुंच गया और असलहा दिखाकर सभी घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने तत्काल इस घटना में कुछ नहीं किया। मामला बढ़ा तब छह दिन बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया। उसके बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था।
विज्ञापन

मामले में एसपी सत्यजीत गुप्ता ने लापरवाही पर तत्कालीन एसओ अनिल कुमार सिंह को वहां से हटा दिया था। महुली एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आदर्श चौधरी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, गाली, जानमाल की धमकी तथा आईटी एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। आरोपी के पिता के नाम से जारी लाइसेंसी असलहा को भी जमा करवा लिया गया है। आरोपी आदर्श को गांव के तिराहे से गिरफ्तार करके उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed