फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accused of driving the teenager away and escaped from custody.

सिपाही व होमगार्ड को चकमा देकर कस्टडी से किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी फरार

Thu, 19 Sep 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
accused of driving the teenager away and escaped from custody.
धनघटा पुलिस की हिरासत से फरार हुआ आरोपी सद्दाम। - फोटो : KHALILABAD
सिपाही व होमगार्ड को चकमा देकर कस्टडी से आरोपी फरार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बस्ती जेल ले जाते दौरान गुरुवार को मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मेहडा के पास से धनघटा थाने का एक आरोपी सिपाही और होमगार्ड को चमका देकर भाग निकला। आरोपी के फरार होने के बाद सिपाही व होमगार्ड के हाथ पांव फूल गए। इधर, सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। धनघटा थाने की पुलिस फरार आरोपी की तलाश के प्रयास में जुटी है।

धनधटा क्षेत्र से एक किशोरी को बहला फुसला कर भगाने के मामले में आरोपी सद्दाम को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे कोर्ट के आदेश पर बस्ती जेल लेकर धनघटा थाने का सिपाही और एक होमगार्ड बाइक से जा रहे थे। अब वह बस्ती जनपद के मुंडेरवा क्षेत्र के मेहड़ा गांव के पास पहुंचे ही थे। तभी आरोपी ने लघुशंका करने की बात कह कर बाइक रुकवा ली। इसके बाद मौका देखकर भाग निकला। सिपाही ने एसओ धनघटा को सूचना दी तो उन्होंने मामले की सूचना एसपी और एएसपी व सीओ को तत्काल दी। एसओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि किशोरी को भगाने के आरोप धनघटा क्षेत्र के सोनाड़ी निवासी सद्दाम को सिपाही विमलेश गुप्ता और होमगार्ड संजय बस्ती जेल लेकर जा रहे थे। तभी आरोपी लघुशंका के बहाने झांसा देकर भाग गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले सिपाही और होमगार्ड के अलावा फरार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। लापरवाह सिपाही को निलंबित किया जाएगा। जबकि होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा जाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओ धनघटा की टीम के साथ स्वाट टीम को भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed