Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused in Jamohara double murder case arrested following an encounter; sustains gunshot wound to the leg

Sant Kabir Nagar News: जमोहरा दोहरे हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 18 Nov 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accused in Jamohara double murder case arrested following an encounter; sustains gunshot wound to the leg
संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मंगलवार भोर में एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बौधरा ताल के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमोहरा गांव निवासी राकेश यादव पुत्र स्व. संतराम यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह और एसओजी प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी की टीम बौधरा ताल रोड पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोहरे हत्याकांड में वांछित राकेश यादव भरवलिया पांडेय से हरपुर होते हुए गोरखपुर की ओर भागने की फिराक में है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने बौधरा ताल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि इस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने आत्मरक्षा में सरकारी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की, जिसमें राकेश के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने 15 नवंबर को जमोहरा गांव में हुई घटना में अपने परिवार और अन्य सहयोगियों के साथ शामिल होने की बात स्वीकार की है। मुठभेड़ के संबंध में भी उसके खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुरानी रंजिश में हुई थी दो लोगों की हत्या
जमोहरा गांव में 15 नवंबर को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। गांव के बाहर सीवान में खेत की जुताई कर रहे प्रहलाद यादव, रामकेश यादव, सहसराम यादव और घनश्याम यादव पर लाठी-डंडे, बल्लम, फरसा और असलहों से लैस लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान गोली लगने से प्रहलाद यादव और रामकेश यादव की मौत हो गई थी, जबकि सहसराम यादव और घनश्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में मेंहदावल थाने में 16 आरोपियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं पांच मुकदमे
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार राकेश यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2022 से 2024 के बीच मेंहदावल थाने में मारपीट, जानलेवा हमला, धमकी और आगजनी समेत पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। दोहरे हत्याकांड के मुकदमे को मिलाकर अब उसके खिलाफ कुल छह आपराधिक अभियोग दर्ज हैं।


जमोहरा दोहरे हत्याकांड के अन्य आरोपी अभी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
- संदीप कुमार मीना, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed