{"_id":"647cd6d899f43961a60bbea0","slug":"accidental-death-khalilabad-news-c-7-1-193669-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल
Mon, 05 Jun 2023 05:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 05 Jun 2023 05:02 PM IST
सार
महुली थाना क्षेत्र के अगया उर्फ सिदाही गांव निवासी अमरजीत निषाद पुत्र रिखई ने महुली थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की देर शाम उसके बड़े भाई जग्गू (38) पुत्र रिखई निषाद गांव के ही रामकिशोर पुत्र घोस के साथ भगौतीपुर से मजदूरी कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में महुली थाना क्षेत्र के छितही स्थित सज्जाद नगर चौराहे पर शुक्रवार की देर अज्ञात बाइक की टक्कर से अगया उर्फ सिदाही गांव निवासी दो साइकिल सवार मजदूर घायल हो गए थे, जिसमें इलाज के दौरान एक मजदूर की शनिवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई की तहरीर पर महुली पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, दुर्घटना, लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के अगया उर्फ सिदाही गांव निवासी अमरजीत निषाद पुत्र रिखई ने महुली थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की देर शाम उसके बड़े भाई जग्गू (38) पुत्र रिखई निषाद गांव के ही रामकिशोर पुत्र घोस के साथ भगौतीपुर से मजदूरी कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: तितौवा व त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास की मांग हुई तेज
वह छितही के सज्जादनगर चौराहे पर पहुंचे ही थे कि अज्ञात बाइक चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे जग्गू और रामकिशोर घायल हो गए। इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात जग्गू की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि रामकिशोर का इलाज चल रहा है। जग्गू के भाई अमरजीत निषाद की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।