{"_id":"647cd96dc1bae2366c07cd34","slug":"underpass-construction-khalilabad-news-c-7-1-193921-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तितौवा व त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास की मांग हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तितौवा व त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास की मांग हुई तेज
Mon, 05 Jun 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास संघर्ष मोर्चा के के लोगों ने अंडर पास की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के शहर के तितौवा और त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर रविवार को आसपास के लोगों ने दोनों क्राॅसिंग पर हस्ताक्षर अभियान चलाया और अंडरपास बनवाने के लिए समर्थन मांगा।
अंडरपास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लोग सुबह आठ बजे समूह में दोनों रेलवे क्राॅसिंग पर पहुंचे और हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अंडरपास बनाने के लिए समर्थन दिया और हस्ताक्षर किया।
अंडरपास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष जय प्रकाश ओझा ने कहा कि त्रिपाठी मार्केट व तितौवा रेलवे क्राॅसिंग अक्सर बंद रहता है। कारण यह है कि वर्तमान में इस रेल ट्रैक पर 66 सवारी गाड़ी के साथ ही करीब 103 ट्रेनें गुजरती हैं। रेलवे क्राॅसिंग बंद रहने के दौरान लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। साथ ही आसपास के व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जब तक अंडरपास की मांग पूरा नहीं हो जाती है तब तक संघर्ष चलता रहेगा।
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान के दौरान सभासद वीरेंद्र यादव, अमरेश बहादुर पाल, डॉ. एस.एन पांडेय, बबलू चौरसिया, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार राय, विश्वजीत राय, कुलदीप पांडेय, सुधीर राय, पिंटू राय, पंकज सिंह, सीताराम मौर्य, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे।