फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accident happen due to old wire

जर्जर व लटके तारों से हादसे का खतरा

Tue, 23 Aug 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
accident happen due to old wire
शहर के बरईटोले में लटक रहे बिजली के जर्जर तार।संवाद - फोटो : KHALILABAD
जर्जर व लटके तारों से हादसे का खतरा
विज्ञापन

- आए दिन लोकल फॉल्ट से उपभोक्ता हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर से लेकर गांव तक जर्जर व लटके विद्युत तार उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। वहीं, अक्सर लोकल फाल्ट की भी समस्या बनी रहती है।
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने का दावा भले ही विद्युत निगम के अधिकारी कर रहे हैं, लेकिन जिले में शहर से लेकर गांव तक जर्जर व लटके तार दिखाई दे रहे हैं। हल्की हवा चलने पर विद्युत तार टूट जा रहे हैं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है। जिसे ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद कस्बे के बेल्दारी टोला में विद्युत तार नीचे होने से खतरा बना रहता है। कसैला में जर्जर तार की वजह से फाल्ट की समस्या बनी रहती है। ऐसी ही स्थिति नेदुला, मड़या, गोलाबाजार सहित कई स्थानों पर भी देखने को मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और भी बदतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता दिव्य रंजन ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जहां पर तार जर्जर हो गए हैं, उन्हें जल्द ही बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed