{"_id":"614a009a8ebc3eb7813ee325","slug":"accident-death-khalilabad-news-gkp410058773","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भुजैनी चौराहे पर मंगलवार को कार की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर छपिया उर्फ ठोका की रहने वाली 17 वर्षीय रीतिका शर्मा पुत्री बेचू प्रसाद शर्मा भुजैनी में संचालित एक इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह घर से साइकिल से कॉलेज पढ़ने जा रही थी। उसी दौरान भुजैनी चौराहे पर कार ने साइकिल सवार छात्रा को चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा रीतिका घायल हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पीड़ित परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। पहले घायल छात्रा को निकट के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए,जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रायपुर छपिया उर्फ ठोका निवासी पीड़ित नाना शेषमणि शर्मा पुत्र रामशब्द शर्मा ने बताया कि उसके दामाद बेचू प्रसाद शर्मा अमया गांव के निवासी हैं। कई साल पूर्व दामाद ने जमीन खरीद कर उसके गांव रायपुर छपिया उर्फ ठोका में मकान बनवाया था। यहीं पर बेटी और उसके दोनों बच्चे रहते हैं। दामाद बंगलूरू में फर्नीचर का काम करते हैं। बेटी बालिका शर्मा के पास उसका बेटा अनुज (19) और बेटी रीतिका (17) रहती थी। स्कूल जाते दौरान कार चालक साइकिल सवार उसकी नातिन रीतिका को चपेट में ले लिया। जिससे नातिन की मौत हो गई। वाहन को लेकर चालक अस्पताल तक आया था और बाद में मौका देखकर भाग गया। दामाद वर्तमान में बंगलूरू में हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई। पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस आए लोग हादसे में छात्रा की मौत पर अफसोस जता रहे थे। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित नाना शेषमणि की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।