फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   absent examiners warned

मूल्यांकन से अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई की चेतावनी

Sun, 18 Mar 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
absent examiners warned
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पर वित्त विहीन शिक्षकों को समझाते डीआईओएस। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर डीआईओएस ने सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को दोनों मूल्यांकन केंद्रों से काफी संख्या में शिक्षक अनुपस्थित रहे। जिस पर डीआईओएस ने समस्त प्रधानाचार्य, शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्त विहीन, इंटर कॉलेज को तत्काल अपने विद्यालय पर कार्यरत शिक्षको को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि मूल्याकंन कार्य में न पहुंचने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि मूल्याकंन केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और एचआर इंटर कॉलेज पर रविवार को निरीक्षण किया। मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की संख्या काफी कम थी। जिससे मूल्यांकन का कार्य निर्धारित समय में पूरा होने कठिनाई हो सकती है। परीक्षकों ने नियुक्ति पत्र का लिफाफा अभी तक कार्यालय से प्राप्त नहीं किया है।
विज्ञापन


यह स्थित खेद जनक है। मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय के अंदर पूरा किया जाना है। उन्होंने कहा कि समस्त प्रधानाचार्यो को निर्देश जारी किया है कि अपने विद्यालयों के शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर दे ताकि वे मूल्यांकन कार्य में शामिल हो सके। 19 मार्च को मूल्याकंन से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed