{"_id":"67bcb14f0cef6fbd55083bef","slug":"abha-id-of-715-people-created-by-running-a-campaign-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-129071-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 715 लोगों की आभा आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 715 लोगों की आभा आईडी
Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 715 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शत-प्रतिशत लोगाें की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद, पौली, हैंसर बाजार व नाथनगर में आभा आईडी बनाई गई। इस अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आईडी बनाई जाए, ताकि जल्द से लक्ष्य हासिल किया जा सके।