{"_id":"57e424e54f1c1b5e63a824d4","slug":"aasha-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने धरना दिया
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी खलीलाबाद में धरना देती आशा कार्यकर्ता ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संघ के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर धरना दिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने तथा15 हजार रूपये मानदेय दिए जाने की मांग की। साथ ही 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को सौंपा। साथ ही घोषणा किया कि यह धरना अनिश्चितकाल तक चलता रहेगा।
खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिला महामंत्री एवं ब्लाक अध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में सुबह दस बजे से धरना शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि दस वर्षों से तमाम दिक्कतों के बावजूद आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है। इसके बाद भी उन्हें मानदेय तक नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में आशा कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगी। धरना के बाद 11 सूत्री मांग पत्र सीएचसी अधीक्षक को दिया। धरना में गीता गुप्ता, इंद्रजीत कमल, जाहिदा खातून, ऊषा देवी, मनोरमा, पूनम देवी, द्रोपदी, विंदु, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, गुड्डी देवी, विंद्रावती देवी, सुनीता सिंह, मीरा देवी, सुमित्रा देवी, लीलावती देवी, आरती देवी, कौशिल्या, कन्यावती देवी सहित तमाम आशा उपस्थित रहीं।
इसी क्रम में बघौली सीएचसी पर जिलाध्यक्ष माया सिंह व विंद्रावती देवी के नेतृत्व आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मात्र 75 रुपये में पोलियो में ड्यूटी ली जा रही है, जो कि काफी कम है। कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की मांगे सरकार व प्रशासन पूरा करें, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान जिला संरक्षक बाल गोविंद सिंह, उर्मिला देवी, रमेश कुमार सहित तमाम आशा उपस्थित रहीं। इसी क्रम में हैंसर सीएचसी पर ब्लाक अध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए सीएचसी पर ताला जड़ दिया। इस दौरान सात्रिवी देवी, चंद्रभान, विजय बहादुर, शीला राय, पूनम राय, शांति प्रजापति, मीरा देवी, चंद्रकला, संजू प्रभा आदि उपस्थित रही।