{"_id":"6457ea0b240b44836b0d4bb7","slug":"aarogye-health-mela-khalilabad-news-c-7-1-156192-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में सिर्फ बुखार और पेट दर्द की मिल रही दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले में सिर्फ बुखार और पेट दर्द की मिल रही दवा
Sun, 07 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
बखिरा पीएचसी पर मरीज को देखती महिला डाक्टर।संवाद
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला रविवार को 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया गया। इस मेले में सिर्फ बुखार और पेट दर्द की दवा ही उपलब्ध रही, अन्य दवाओं के लिए मरीजों को प्राइवेट दुकानदारों के पास जाना मजबूरी हो गई। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के चलते कई मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मगहर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। यहां कुल 42 मरीजों की जांच हुई। जिसमें ज्यादातर मरीजों को पेट दर्द, बुखार की दवा ही मिल पाई। शुगर के मरीजों को शुगर की दवा नहीं मिली। इसकी वजह से वह निराश लौट गए। मरीज सुभावती ने बताया कि उन्हें शुगर हैै। दवा लेने आई थीं, लेकिन दवा नहीं मिली।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सिंह, डॉक्टर मनस्विता ने बताया कि जो दवाएं है वह मरीजों को दी जा रही है। 42 मरीजों की जांच हुई है। मौसम तेजी से बदल रहा है जिससे ज्यादातर वायरल फीवर, खांसी, जुकाम के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर फार्मासिस्ट एसपी यादव, एलटी शिव नंदन, जीएनएम शालिनी पांडेय, एएनएम नमिता, एएनएम अर्चना, एएनएम ललिता, एएनएम राधिका, जीएनएम हरिकेश, सुनील आदि मौजूद रहे।
हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हरिहरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 42 मरीजों ने अपना इलाज कराया। इलाज कराने आए लोगों में सर्वाधिक चर्म रोग से संबंधित मरीज रहे। जिसमें ज्यादातर को दवाएं नहीं मिल पाईं। होम्योपैथ के चिकित्सक डॉ. शिव जनम ने बताया कि इलाज कराने आए लोगों में चर्म रोग के मरीज ज्यादा रहे। इस दौरान डॉ. राजीव सिंह, विजय श्रीवास्तव, सीता सरन गुप्ता, प्रियंका, दिलीप, आज्ञाराम यादव आदि मौजूद रहे।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुुअ। जागरूकता के अभाव में मात्र 24 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे। इस मौके पर डॉक्टर सिद्धार्थ मिश्रा, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, लैब टेक्नीशियन गणेश कुमार आदि मौजूद रहे। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी बखिरा में लगे मेले में 25 मरीजों का इलाज हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी गौरव यादव ने बताया कि कुल 25 मरीजों का इलाज कर नि:शुल्क दवा भी दी गई। जिसमें अधिकांश मामले सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि के थे।
इस मौके पर डॉ. ऋचा त्रिपाठी, सत्य प्रकाश, आलोक मिश्रा, सुमन गुप्ता, सरोज देवी, राकेश कुमार, रामफेर, देवानंद शर्मा, डॉ. रामभरोस गुप्ता, अली हुसेन, गायत्री देवी, शिवनरायन आदि मौजूद रहे।