Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Aadhaar service launched on block premises; villagers to benefit

Sant Kabir Nagar News: ब्लॉक परिसर में शुरू हुई आधार सेवा, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Wed, 18 Nov 2026 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar service launched on block premises; villagers to benefit
सांथा। ब्लॉक क्षेत्र के लोगों को अब नया आधार कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में संशोधन कराने के लिए बाजारों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड बनाने और संशोधन की सुविधा शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस केंद्र पर नए आधार कार्ड बनवाने के साथ ही पुराने कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर समेत अन्य विवरणों में संशोधन कराया जा सकेगा। अब तक इन कार्यों के लिए ग्रामीणों को बाजार या दूसरे आधार केंद्रों पर जाना पड़ता था। कई बार भीड़ के कारण घंटों इंतजार भी करना पड़ता था।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में सुविधा शुरू होने से ग्रामीणों का समय और आने-जाने का खर्च बचेगा। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। आधार कार्ड में गलत जानकारी होने के कारण बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ललित लाला, देवेंद्र यादव, जुनैद अहमद, प्रभाकर चौधरी, मोनू चौबे और जितेंद्र यादव ने आधार सेवा शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने केंद्र पर नियमित रूप से कर्मचारियों की तैनाती और पारदर्शी तरीके से काम कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed