{"_id":"646a72ffcf5bfebb920914e4","slug":"a-yuth-in-love-case-khalilabad-news-c-7-1-176124-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: संतकबीरनगर में युवक ने शादी एक दिन पहले प्रेमिका की भरी मांग, मजबूरी में छोटा भाई बना दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: संतकबीरनगर में युवक ने शादी एक दिन पहले प्रेमिका की भरी मांग, मजबूरी में छोटा भाई बना दूल्हा
Mon, 22 May 2023 05:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 05:03 PM IST
सार
तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी हरेंद्र पाठक ने बताया कि लोगों ने लड़की वालों से बात करके सहमति बनाए और तय तिथि रविवार को युवक के छोटे भाई को दूल्हा बना और धनघटा क्षेत्र में लकड़ी वालों के घर के लिए बरात रवाना हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में कोतवाली क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने गांव छोड़ दिया। इस मामले में प्रेमी युवक की जगह परिजनों ने उसके छोटे भाई को दूल्हा बनाया और बरात ले गए। क्षेत्र में इस बात की चर्चा खूब रही।
कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वरनाथ चौकी के अंतर्गत एक ही गांव के रहने वाले सजातीय 22 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवती के बीच प्रेम संबंध हैं। युवक के परिजनों ने उसकी शादी धनघटा क्षेत्र में तय किया। रविवार को उसकी बरात धनघटा जानी थी। इधर शनिवार को ही युवक ने तय जगह शादी करने से इन्कार करते हुए गांव में ही अपनी प्रेमिका को सिंदूरदान कर दिया था। मामला कोतवाली पहुंचा था। प्रेमिका ने खुद को और अपने परिवार को प्रेमी के परिजनों से खतरा बताते हुए प्रार्थना पत्र दिया था।
तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी हरेंद्र पाठक ने बताया कि शनिवार को ही परिजनों की सहमति से कचहरी में प्रेमी- प्रेमिका ने शादी कर ली। उसके बाद प्रेमी-प्रेमिका गांव छोड़ कर मुंबई जाने की बात कह कर चले गए। इधर युवक के परिजन तय रिश्ते को लेकर परेशान थे। लोगों ने लड़की वालों से बात करके सहमति बनाए और तय तिथि रविवार को युवक के छोटे भाई को दूल्हा बना, और धनघटा क्षेत्र में लकड़ी वालों के घर के लिए बरात रवाना हो गई।
विज्ञापन
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका बालिग हैं, दोनों शादी करके गांव छोड़ कर मुंबई चले गए, जबकि परिजन छोटे भाई की बरात ले गए। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है।