{"_id":"6a1217c62192a0e18e069056","slug":"a-youth-was-injured-in-a-scuffle-an-fir-was-lodged-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-150988-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट में एक युवक घायल, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट में एक युवक घायल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के भिटीमाफी गांव का मामला
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के भिटीमाफी गांव में घर लौट रहे युवक पर गांव के एक व्यक्ति ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता इंद्रा देवी ने थाना महुली में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 मई को करीब 2:30 बजे उनका पुत्र अभिमन्यु गांव के बंधे से होकर घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के संगम ने उसे रोक लिया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया।
परिजनों ने घायल युवक का उपचार कराया। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।