{"_id":"605e23118ebc3ec4477c5566","slug":"a-youth-died-in-accident-khalilabad-news-gkp3899214185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत
शटरिंग का कार्य करके घर का खर्च चलाता था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदौर। बीएमसिटी मार्ग पर रमवापुर गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रमवापुर निवासी 28 वर्षीय बबलू बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बगल के गांव कुसुरू खुर्द गए थे। पैदल ही घर लौट रहे थे। बीएमसिटी मार्ग पर रमवापुर गांव के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान बस्ती की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बबलू की मौके पर मौत हो गई। घटना देखकर कुछ लोगों ने ट्रेलर का पीछा किया। पकड़े जाने की डर से चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। सूचना पर बखिरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस आए लोगों ने बताया कि बबलू शटरिंग का काम करते थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई गुलाबचंद और अर्जुन भी मजदूरी करते हैं। बबलू का बेटा है, जबकि पत्नी तीन-चार साल पहले कहीं चली गई और नहीं लौटी। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।