फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a youth body found in canal

नहर में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
a youth body found in canal
मृतक अश्वनी पांडेय की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
नहर में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन

तेनुहारी सोयम गांव के पास मिला, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के तेनुहारी सोयम गांव के पास रविवार की सुबह नहर में युवक की लाश मिली। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि सूूचना मिली कि तेनुहारी सोयम गांव के पास नहर में शव है। इसके बाद वह चौकी इंचार्ज कांटे श्याम मोहन के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव से काफी दुर्गंध उठ रही थी। शव देखने से 10 दिन पुराना लग रहा था। युवक के सिर की चमड़ी गायब थी। ऐसा लग रहा है कि जानवर नोच कर खा गए हों। युवक के शरीर पर टी शर्ट और लोवर था। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। इसके बाद पता चला कि शव बस्ती जनपद के मुंडरेवा थाना क्षेत्र के छपिया लुटावन गांव के अश्वनी पांडेय पुत्र सुरेश चंद पांडेय उम्र 35 वर्ष का है। वह 27 सितंबर से घर से गायब था। जिसकी गुमशुदगी मुंडेरवा थाने में 30 सितंबर को दर्ज की गई है। परिजन मौके पर पहुंच गए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

0000000000000
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed