फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a woman was died in susoence

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Wed, 23 Feb 2022 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
a woman was died in susoence
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

- मायके वालों ने ससुुरालियों पर लगाया बेटी की हत्या करने का आरोप
- पुलिस की जांच में मौत संदिग्ध, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के तुरहा टोला में मंगलवार रात संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर बुधवार को मायके के लोग भी पहुंच गए। मायके वालों ने बेटी की हत्या किए जाने का ससुुुरालियों पर आरोप लगाया है। जबकि पुलिस मौत को संदिग्ध मान रही है, लेकिन पोस्टमार्ट रिपोर्ट पर नजर टिकी है।

कोतवाली क्षेत्र के बघौली निवासी राधिका देवी पत्नी झीनकू का आरोप है कि उसकी 26 वर्षीय बेटी गुंजा की शादी तीन वर्ष पूर्व बखिरा कस्बे के तुरहा टोला निवासी गोपाल पुत्र प्रकाश के साथ हुई थी। आरोप है कि बेटी को ससुराली अक्सर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि मंगलवार रात ससुुुराली उसकी बेटी की हत्या कर दिए। घटना की जानकारी बेटी के मोहल्ले के लोगों ने दिया। जबकि ससुुरालियों ने बताया कि गुंजा रात में सोई थी। सुबह सोकर नहीं उठी। बात में पता चला कि उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया विवाहिता की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed