फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A strong grasp of equations will lead to good grades in chemistry.

Sant Kabir Nagar News: समीकरणों पर मजबूत पकड़ से रसायन विज्ञान में मिलेंगे अच्छे अंक

Fri, 16 Jan 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A strong grasp of equations will lead to good grades in chemistry.
रसायन विज्ञान के प्रवक्ता दिनेश चंद यादव, बोर्ड परीक्षा की तैयारी में
संतकबीरनगर। हीरालाल इंटर कॉलेज की रसायन विज्ञान प्रवक्ता दिनेश चंद यादव ने बोर्ड परीक्षार्थियों को रसायन विज्ञान में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि रसायन की परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए समीकरणों पर मजबूत पकड़ रखनी होगी।
विज्ञापन

प्रवक्ता के अनुसार नोट्स के मुख्य बिंदुओं को रेखांकित कर बार-बार दोहराना आवश्यक है। कार्बनिक रसायन से सर्वाधिक प्रश्न पूछे जाने के कारण महत्वपूर्ण अभिक्रियाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जरूरी समीकरणों को चार्ट पेपर पर लिखकर रोजाना अभ्यास करने से उन्हें याद रखने में आसानी होगी। परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन पर जोर देते हुए उन्होंने सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करने की सलाह दी। किसी एक प्रश्न पर अधिक समय न देने और उत्तर सटीक व संक्षिप्त लिखने पर बल दिया। यदि समय कम बचे तो संबंधित समीकरण अवश्य लिखने की बात कही। उन्होंने दोहराया कि रसायन विज्ञान से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि जो भी याद करें, उसे लिखकर दोहराते रहें।
विज्ञापन

0

इनका भी रखें ध्यान
- लिखकर अभ्यास करें।
- समीकरणों और फार्मूलों को नियमित दोहराएं।
- महत्वपूर्ण अभिक्रियाओं के अलग नोट्स बनाएं।
0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed