फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A software engineer is the mastermind behind the investment scam.

Sant Kabir Nagar News: साॅफ्टवेयर इंजीनियर है निवेश के नाम पर ठगी का मास्टरमाइंड

Tue, 19 May 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
A software engineer is the mastermind behind the investment scam.
 धनंजय शुक्ला
संतकबीरनगर। सोसायटी में निवेश के नाम पर ठगी करने का मास्टरमाइंड धनंजय शुक्ला साॅफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने अपनी खुद की एक वेबसाइट बनाई थी, जिस पर ट्रेडिंग से संबंधित एप बनाकर लगभग 300 लोगों को शिकार बनाया। सभी से लाखों रुपये की ठगी कर ली और अपना ठिकाना लखनऊ में बना लिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई प्रदेशों में चक्कर काटती रही, जिसके बाद वह हाथ आया।
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक महुली थाना क्षेत्र में सोसायटी और निवेश योजना के नाम पर ठगी करने वाला धनंजय शुक्ला स्कूल और कोचिंग सेंटर को अपना निशाना बनाता था। लखनऊ में उसके पांच कार्यालय बने थे। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
विज्ञापन

सबसे पहले उसने अपनी वेबसाइट बनाई और उस पर ट्रेडिंग के नाम पर एक एप बनाकर लोगों को ज्यादा कमीशन के नाम पर जोड़ना शुरू किया। वालेट में 180 दिन रुपये रखने पर लगभग संबंधित के एकाउंट में प्रति माह 6 प्रतिशत तक कमीशन शो करता था, जबकि वह रुपये कहीं और स्थानांतरित कर लेता था, जिससे पैसा लगाने वाले व्यक्ति को यह लगता था कि उसके वालेट में पैसा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं जो व्यक्ति अन्य लोगों को निवेश के नाम पर उससे जोड़ता था, उसे और ज्यादा कमीशन का लालच देकर झांसे में लेता था। कुछ माह तक बराबर पैसा मिलने के बाद लोगों को विश्वास हो जाता था और उसके झांसे में आकर लोग ठगी का शिकार होते गए। ठगी की जानकारी होने पर महुली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और इसके बाद अक्तूबर 2025 में रंगीलाल मौर्या निवासी हटवा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। (संवाद)
-------------------
लखनऊ में बनाया करोड़ों की कीमत का मकान
धनंजय शुक्ला कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र स्थित मुंडेरा उपाध्याय गांव का रहने वाला है। उसने लखनऊ में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास ठगी के रुपये से आलीशान मकान बनवाया है। जानकार बताते हैं कि वह ठगी के रुपये शेयर मार्केट में नहीं लगाता था। उसी रुपये से लखनऊ में जमीन खरीदकर करोड़ों की लागत से मकान बनवाया, जिसे पुलिस अब जब्त कराने की तैयारी में है।
------------------------

कस्टडी रिमांड में होगा चौकाने वाला खुलासा
पुलिस आरोपी को जेल भेजने के बाद अब उसकी कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी में जुटी है। पुलिस को उसके पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिसका गहन अध्ययन करने में जुटी हुई है। पुलिस को उसके कई दफ्तर से मिले अभिलेखों की जांच पड़ताल कर रही है, जिसके आधार पर कस्टडी रिमांड के बाद और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
-----
प्राथमिकी में कई नामजद भी हैं मुख्य आरोपी से पीड़ित
महुली थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी रंगीलाल मौर्या की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस जांच जब आगे बढ़ी तो पता चला कि कई नामजद आरोपी भी मुख्य आरोपी धनंजय शुक्ला के शिकार बने हैं। पुलिस इसकी विवेचना करने में तेजी से जुटी है। इसके अलावा अन्य कुछ ऐसे लोगों के भी नाम सामने आ रहे हैं जो मुख्य आरोपी के साथ जुड़े हैं। इसका जाल अन्य प्रदेशों में भी फैला है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है।
-----
पुलिस की विवेचना चल रही है, जिन लोगों की संलिप्ता पाई जाएगी, उनका नाम बढ़ाया जाएगा। पुलिस का पूरा प्रयास है कि कोई निर्दोष व्यक्ति जेल न जाए।
-अभय नाथ मिश्रा, सीओ, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed