फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A short circuit caused a fire in the house, burning the contents to ashes.

Sant Kabir Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान राख

Sun, 23 Nov 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, burning the contents to ashes.
धोबहा गांव में आग लगने से जले घर के सामने खंड़े परिवार के लोग । स्राोत - ग्रामीण - फोटो : संवाद
सांथा। क्षेत्र के धोबहा में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया और आग को फैलने से रोक दिया। आग लगने से घर में रखा शादी का सामान भी जल गया।
विज्ञापन



बेलहरकला थानाक्षेत्र के धोबहा गांव में बदरुल हसन पुत्र मकबूल अहमद के घर में शनिवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपट इतनी तेज थीं कि थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में रखे कपड़े, अनाज, जेवरात समेत अन्य सामान जल गए। बदरुल हसन की लड़की की शादी अगले महीने में होनी है। उसकी तैयारी चल रही थी। शादी के लिए पेटी, बक्सा, अलमारी, गद्दा, रजाई आदि रखा था, वह भी इस आग में जल गया। ग्रामीणों ने आग की घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया था। ग्रामीणों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग के घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी गयी तो राजस्व विभाग के लोग भी गांव में पहुंचे थे और क्षति का जायजा लिया।

धोबहा गांव में आग लगने से जले घर के सामने खंड़े परिवार के लोग । स्राोत - ग्रामीण

धोबहा गांव में आग लगने से जले घर के सामने खंड़े परिवार के लोग । स्राोत - ग्रामीण- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed