{"_id":"6935c53cc6c930daf00656ab","slug":"a-long-queue-of-skin-patients-was-seen-at-the-public-health-fair-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-142449-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जन आरोग्य मेले में त्वचा रोगियों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जन आरोग्य मेले में त्वचा रोगियों की लगी कतार
Sun, 07 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मगहर में आयोजित आरोग्य मेला में मरीजों का इलाज करते हुए चिकित्
संतकबीरनगर। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया। इसमें त्वचा रोगियों की भरमार रही। शरीर पर दाने, खांसी, सिरदर्द, बुखार और शुगर के मरीज ज्यादा आए। चिकित्सकों ने परामर्श के साथ ही दवाएं दीं। 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों में 1252 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें बुखार के 62 मरीज, स्कीन के 115 और शुगर के 101 मरीज शामिल रहे।
कांशीराम आवास स्थित उप नगरी स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेला लगाया गया। मेले में सबसे ज्यादा बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने शिविर में आई नूरजहां, सन्नो, विनोद आदि ने बताया कि चेहरे व शरीर पर कई जगह दाने निकल रहे हैं। चिकित्सक ने जांच के बाद दवाएं दी तथा पांच दिन बाद फिर बुलाया। चार बजे तक कुल 110 मरीजों ने इलाज कराया। डॉ. श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 110 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस दौरान सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 52 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रहीं। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1252 मरीजों का इलाज हुआ है।
0
पिछले एक सप्ताह से लगातार खांसी आ रही है। बुखार भी है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने दवा दी और पांच दिन के बाद फिर दिखाने को कहा है। -राम सूरत, निवासी रोसया
विज्ञापन
0
कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। दवा खाने के बाद आराम मिल जाता है, लेकिन फिर बुखार चढ़ जा रहा है। शिविर में दिखाया है दवा दी गई है और तीन दिन बाद फिर बुलाया गया है। -बद्री सोनी, निवासी पौली