फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a labour died in miserable conditions

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

Fri, 01 Dec 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
a labour died in miserable conditions
क्षेत्र के उत्तरपट्टी वार्ड के सीयर मोहल्ले का रहने वाला था
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कस्बा निवासी एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
मेंहदावल कस्बे के सियर निवासी संजय साहनी (28) पुत्र संत लाल अपने छत पर दिन के तीन बजे जाकर लेट गया। परिजन खेत में गए थे। घर पहुंचने के बाद जब परिजन किसी काम से छत पर गए तो देखे तो वह बेहोश पड़ा था। उसे आनन-फानन सीएचसी मेंहदावल लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक, मजदूर की दो बेटियां हैं। उसकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। वैसे जांच में पता चला है कि युवक शराब पीने का आदी था। कुछ लोग जहर खाने की भी चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed