{"_id":"65944f50b380d666e201746b","slug":"a-farmer-died-in-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-7683-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित पिकअप ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित पिकअप ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, किसान की मौत
Tue, 02 Jan 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
चुरेब ओवर ब्रिज के पास ट्रैक्टर से टकराई पिकअप।संवाद
नेशनल हाईवे स्थित चुरेब ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवागमन कराया बहाल
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित चुरेब ओवरब्रिज के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। घटना के दौरान ट्रैक्टर लेकर खेत में काम करने जा रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर हाईवे पर आवागमन बहाल कराया।
डड़वा निवासी आनंद शंकर तिवारी (48) पुत्र वशिष्ठ मुनि तिवारी घर से सुबह चुरेब स्थित अपने खेत की सिंचाई के लिए ट्रैक्टर और पंपिंग सेट लेकर नेशनल हाईवे से होकर जा रहे थे। चुरेब ओवरब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर और पंपिंग सेट पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गया। इस दौरान किसान आनंद शंकर तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगाें की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना कांटे पुलिस को दी। सूचना पर कांटे चौकी इंचार्ज राकेश कुमार पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिए। इसके बाद हाईवे से भीड़ काे हटाकर यातायात बहाल कराया। घटना के बाद मृतक के परिजन पहुंच गए और शव देखते हुए चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोग परिजनों को सांत्वना देने लगे।
विज्ञापन
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर पिकअप को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।