{"_id":"60e8947a8ebc3ef9f842688e","slug":"a-cycle-rider-died-in-accident-khalilabad-news-gkp4012685119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन
हादसे में मजदूर की मौत
सहजनवा पुलिस ने अज्ञात शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त की
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सहजनवा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रहीमाबाद के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मजदूर के घर नहीं पहुंचने पर रात भर परिजनों ने तलाश की। शुक्रवार को जानकारी होने पर गोरखपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त की पुष्टि की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर निवासी 52 वर्षीय शफीउल्लाह पुत्र स्वर्गीय विलायत हुसेन गोरखपुर जिले के गीडा स्थित एक फैक्ट्री में पावरलूम चलाने का कार्य करते थे। वह बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। अभी सहजनवां क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रहीमाबाद के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इधर, देर शाम तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। प्रधान मौलाना मोहम्मद असजद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सहजनवा थाने से संपर्क करने पर अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। व्हाट्सएप पर फोटो मंगाने पर परिजनों ने शव की पहचान मृतक शफीउल्लाह के रूप में की। उसके बाद परिजन सहजनवा थाने पहुंच गए लेकिन तब तक सहजनवा पुलिस अज्ञात शव को पोस्टमार्टम हाउस गोरखपुर भेज चुकी थी। वहां से लोग पोस्टमार्टम हाउस गए, मृतक के कपड़े व चेहरे से शफीउल्लाह के रूप में शिनाख्त की पुष्टि की। एसओ सहजनवा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।