{"_id":"6969339dd7e65af9040bfd84","slug":"a-community-meal-of-khichdi-was-organized-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-144456-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: खिचड़ी सहभोज का हुआ आयोजन
Fri, 16 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र में स्थित मठिया पार के प्राचीन बाबा चेतन दास मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व अमरेश कुमार चौधरी ने किया।
श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देना था। अमरेश कुमार चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व त्याग, सेवा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर अमरेश कुमार चौधरी, लालबहादुर चौहान, राजू चौरसिया, जीवन चौधरी, हरिओम चौरसिया, वीरेंद्र चौरसिया, चंचल पांडेय, धनंजय निषाद, रामदौड़ चौरसिया, राम सुभग, गणेश विश्वकर्मा, मोनू विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।