फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A boy drowned while bathing in a pond and died

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में नहाते समय बालक डूबा, मौत

Sun, 11 May 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 11 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
A boy drowned while bathing in a pond and died
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के मानपुर गांव में स्थित पोखरे में शनिवार की देर शाम को नहाने गए एक 12 वर्षीय बालक डूब गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने अथक प्रयास के बाद बालक को पोखरे से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मानपुर गांव के मो. सरवर का 12 साल का बेटा मो अकदस शनिवार को गांव के अन्य हम उम्र बच्चों के साथ घर से निकला। गांव के पूरब स्थित पोखरे में नहाने के लिए घुसा। इसी दौरान अकदस डूबने लगा। बचाव की गुहार लगाने लगा, जब तक लोग पहुंचते तब तक वह पानी में डूब गया। इसके बाद गांव के कुछ लोग पोखरे में घुसकर अकदस की तलाश करने लगे। कुछ देर बार अकदस मिला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों की मौजूदगी में देर शाम शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed