फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दरिंदगी पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उबाल

दरिंदगी पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उबाल

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Sant kabir nagar
Sant kabir nagar Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नई दिल्ली में पांच साल की मासूम बच्ची से बलात्कार की घटना से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किए। इस दौरान इन लोगाें ने आरोपियों को सख्त सजा देने और महिलाओं की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कराने की मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

दिन के करीब 12 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व अन्य लोग जिला प्रवक्ता संतमोहन त्रिपाठी की अगुवाई में करीब डेढ़ दर्जन संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए। जहां केंद्र सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दरिंदों की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की। जिला प्रवक्ता ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। हर तरफ लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं रह गया है। कानून व्यवस्था नजर नहीं आ रही। समाज का कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। खासकर देश की राजधानी में तो और भी हाल बद्त्तर है। महिलाएं भयग्रस्त हैं। एक साल के भीतर दिल्ली में दो घटनाएं इसका प्रमुख प्रमाण हैं। सिविल बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम नारायण मिश्र ने कहा कि देश में ऐसा कानून बनाया जाए, जिससे कि दरिंदे इस तरह की कृत्य करने में आगे हिम्मत न जुटा सकें। आम आदमी पार्टी देश की महिलाओं के साथ है। अंत में पार्टी के लोगों ने जिलाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। इस मौके पर गणेश शंकर त्रिपाठी, उमेश कुमार भट्ठ, मोहम्मद जावेद, राम सहाय चौधरी, मोनू, रमेश भट्ठ, अजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed