फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, हादसा होते- होते बचा

सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, हादसा होते- होते बचा

Sun, 20 Jan 2019 09:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, हादसा होते- होते बचा
सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, हादसा होते- होते बचा
विज्ञापन

फैजाबाद जा रहे ट्रक में 200 सिलेंडर लदा था
मगहर के दुर्गा मंदिर के पास हुआ हादसा
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र मगहर स्थित नेशनल हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर के पास शनिवार देर रात गोरखपु से बस्ती की तरफ जा रहा कॉमर्शियल सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। इस दौरान जान-माल की हानि नहीं हुई। सिलेंडर लदे ट्रक के पलटने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ट्रक ड्राइवर को हल्की चोट लगी है।

मध्यप्रदेश के पुरी निवासी ट्रक ड्राइवर जीवन सिंह ने बताया कि वह पुरी से 200 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लेकर फैजाबाद गैस एजेंसी के लिए 100 व गोरखपुर एजेंसी के लिए शेष 100 सिलेंडर उतारना था। फैजाबाद की एजेंसी द्वारा रात में सिलेंडर उतारने से मना करने पर वह सीधे गोरखपुर निकल गया और 100 सिलेंडर उतारकर शनिवार देर रात फैजाबाद के लिए चला गया। जैसे ही मगहर के हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में वह बच गया। सूचना पर अपने हमराही के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज सरमा सिंह यादव ने बताया कि सिलेंडर लदे ट्रक के पलटने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों के साथ सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed