{"_id":"5ba92055867a557e9f67d120","slug":"91537810517-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदावल विधायक के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदावल विधायक के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित
Santkabirnagar
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कठिनइया नदी के असनहरा घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर 55 दिन से चल रहा आंदोलन सोमवार को मेंहदावल के विधायक के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। विधायक ने यहां जल्दी ही पुल निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराकर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
जल सत्याग्रह/जल समाधि संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेश कुमार राजभर की अगुवाई में असनहरा गांव के लोग पुल निर्माण के लिए धरना दे रहे थे। एक पखवारे से यहां अनशन भी शुरू हो गया था। आंदोलन खत्म कराने के लिए इससे पहले यहां प्रशासनिक अफसरों के अलावा कई जनप्रतिनिधि व दो मंत्री भी जा चुके थे। सोमवार को यहां पहुंचे मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने आंदोलन को जायज ठहराते हुए जल्दी ही मुख्यमंत्री से मिलकर पुल निर्माण को मंजूरी दिलाने एवं कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने जूस पिलाकर अनशन और धरना खत्म कराया। जल सत्याग्रह/जल समाधि संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेष राजभर ने कहा कि विधायक के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया है। अगर आश्वासन पूरा नहीं होता है तो लोग उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
इस अवसर पर सरोजा राजभर, बृज बिहारी राय, यशवंत पटेल उर्फ सिंटू चौधरी, रामदीन राजभर, रामसुमिरन राजभर, राममिलन, सुखराम, संतराम, संजय शर्मा, दु:खी शर्मा, बेचन गुप्ता, रामशबद गुप्ता, करमावती, रामकेश, बेचू,लक्षमिन प्रजापति शोभा देवी, केवला देवी, सुदामा देवी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।