फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   88 people come from mumbai, three from satnkabirnagar

मुंबई से बस में सवार 88 यात्री पहुंचे, हडकंप

Thu, 26 Mar 2020 08:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
88 people come from mumbai, three from satnkabirnagar
स्वास्‍थ्य विभाग की टीम ने मुंबई से आए लोगों की जांच की। - फोटो : KHALILABAD
मुंबई से बस में सवार 88 यात्री पहुंचे, हडकंप
विज्ञापन

- महुली टैक्सी स्टैंड पर क्षेत्र के तीन यात्रियों को उतारने के बाद रवाना हुई बस
- बस में सवार शेष यात्री बस्ती और सिद्धार्थनगर के रहने वाले
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की तीन यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। मुंबई से प्राइवेट बस में सवार होकर बृहस्पतिवार को अचानक 88 लोग महुली टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहले से एसडीएम-सीओ व एसओ के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी। बस से महुली क्षेत्र के तीन यात्री उतरे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य जांच के बाद उन लोगों को घर में रहने की सलाह दी।

20 मार्च को मुंबई शहर के दारूखाना क्षेत्र से एक प्राइवेट बस से 69 पुरुष, सात महिलाएं और 12 बच्चे सवार होकर सिद्घार्थनगर जिले के लिए रवाना हुए। बस में सवार लोग बताए कि 24 मार्च को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में प्रवेश के दौरान हाइवे पर पुलिस ने रोक लिया था। स्वास्थ्य टीम के परीक्षण में किसी भी यात्री में कोरोना लक्षण नहीं मिला था। उसके बाद बस को आगे जाने दिया। बृहस्पतिवार को बस में सवार तीन यात्रियों को महुली में उतराने की सूचना पर प्रशासन गंभीर हो गया। एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ अंबरीष भदौरिया और एसओ प्रदीप कुमार, एसआई राम प्रवेश यादव के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम महुली टैक्सी स्टैंड चौराहे पर पहुंच गई। बस से उतरे महुली क्षेत्र के तीन यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच किया। जांच में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। तीनों यात्रियों को जरूरी हिदायत देने के बाद उन्हें घर जाने की हिदायत दी गई। बस में अन्य यात्री बस्ती और सिद्धार्थनगर के सवार थे। प्रशासन ने तत्काल यात्रियों से भरी बस को गतंव्य के लिए रवाना कर दिया। वैसे अचानक 88 लोगो को बस में सवार होकर मुंबई से लौटने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed