{"_id":"5c45f5f1bdec22093e7bf645","slug":"71548088817-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
-फोटो है
कार्ड रखने व कोटेदार पर गल्ला नहीं देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। कस्बे के लोगों ने सोमवार को अंगूठा लगवा लेने के बाद कार्ड रखने व गल्ला नहीं देने का आरोप लगाते हुए राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है।
राजेश गुप्ता, अवधनरेश, गोविंद, पवन कसेरा नेता, गुलाम हुसैन, वंदना, कंचन, अफसाना बेगम और संगीता समेत दर्जनभर से अधिक कार्डधारकों ने आरोप लगाया है कि कोटेदार के नाम का कोटा उसके संबंधियों द्वारा संचालित किया जाता है। कोटेदार कभी भी कोटा वितरण के दौरान मौजूद नहीं रहती है। कोटा संचालन कर रहे कोटेदार के संबंधियों ने राशन देने का झांसा देते हुए कार्ड धारकों से अंगूठा लगवा लिया व कार्ड भी अपने पास रख लिया। इसके बाद भी उन्हें कोटे के गल्ला नहीं दिया गया। गल्ला मांगने पर गाली-गलौज करने के साथ ही धमकी भी देते हैं। कार्डधारकों ने जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गल्ला दिलाने की मांग की है।