{"_id":"5a46837c4f1c1b156b8bf13a","slug":"71514570620-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च से धनघटा को मिलेगी भरपूर बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च से धनघटा को मिलेगी भरपूर बिजली
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
S
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। आए दिन हो रहे फाल्ट के कारण विद्युत कटौती का दंश झेल रहे धनघटा वासियों को जल्द ही इससे निजात मिलने वाली है। धनघटा में निर्माणाधीन पांच एमबीए का विद्युत सब स्टेशन मार्च महीने के पहले सप्ताह से बिजली देना शुरु कर देगा।
धनघटा तहसील मुख्यालय समेत करीब 300 गांव में विद्युत सप्लाई विद्युत उप केंद्र मुखलिसपुर से होती है। मुखलिसपुर और धनघटा के बीच जर्जर हुए विद्युत तार आए दिन टूट कर जमीन पर गिरे रहते है। जिससे गांवों में अंधेरा छा ही जाता है। तहसील का भी काम काज प्रभावित होता है। तहसील मुख्यालय को विद्युत हमेशा उपलब्ध कराने के लिए फरवरी 2017 में धनघटा में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण शुरु हुआ, जो अब तक बनकर तैयार होने के कागार पर पहुंच गया है। विद्युत सब स्टेशन चालू हो जाने के बाद तहसील, थाना समेत अन्य सरकारी कार्यालयों को 24 घंटे विद्युत मिलेगा ही साथ ही साथ गागरगाड़, बकौली कला समेत अगल बगल के गांव के लोगों को विद्युत सप्लाई का लाभ मिलेगा। विद्युत सब स्टेशन के जे ई अनिल चौरसिया ने बताया कि फरवरी माह तक विद्युत सब स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। उसके उसे ट्रायल किया जाएगा। मार्च से धनघटा तहसील मुख्यालय को भरपुर विद्युत सप्लाई मिलने लगेगी।