{"_id":"68f92994fb1aa694150a938a","slug":"67-liters-of-raw-liquor-recovered-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140147-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 67 लीटर कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 67 लीटर कच्ची शराब बरामद
Thu, 23 Oct 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत धनघटा पुलिस ने सरयू के मांझा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई में कच्ची शराब में प्रयुक्त किए जाने वाले 10 क्विंटल लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने 67 लीटर तैयार कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय के पर्यवेक्षण में धनघटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक धनघटा जेपी दूबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सरयू के मांझा क्षेत्र के भिखारीपुर में छापा मारा।
इस दौरान 10 क्विंटल अवैध लहन को नष्ट करते हुए 67 लीटर अवैध कच्ची शराब और उपकरण के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान धनघटा थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव निवासी रामभवन के रूप में हुई। संवादो