फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   665 meritorious students received laptops

665 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला लैपटॉप

Wed, 21 Dec 2016 11:25 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
665 meritorious students received laptops
छात्र-छात्राओं को मिले लैपटॉप - फोटो : अमर उजाला
 बुधवार को द्वावा विकास इंटर कॉलेज धनघटा में आयोजित समारोह में तहसील क्षेत्र के 65 कॉलेजो के 465 मेधावी छात्र- छात्राओं को लैपटाप वितरित किया गया। लैपटाप मिलने पर छात्र- छात्राओं के चेहरे पर खुशी छा गई। 
विज्ञापन

 विधायक अलगू प्रसाद चौहान के न आने पर उनके प्रतिनिधि के रुप सपा के धनघटा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार उर्फ चंदू यादव, राजमन यादव, लालबहादुर यादव व लालशरण सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर सपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियो को गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार ने जिन- जिन योजनाओं को चलाया है उसका लाभ समाज के सभी वर्ग के लोग उठा रहे है। विकास के मामले में अखिलेश सरकार ने अब तक की सभी सरकारो को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने कहा कि लैपटॉप विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो गया है। विद्यार्थी लैपटॉप से अच्छी अच्छी जानकारियां हासिल करके अपना विकास कर सकेंगे। इस मौके पर डीडीओ रमेश चंद्रा, सीओं प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्य नरेंद्र पटेल, महेंद्र नाथ राय, बिहारी लाल मौर्य, उत्तमचंद चौधरी, इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान, रामशंकर यादव, अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed