फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   63rd Foundation Day of Lekhpal Association celebrated with pomp

Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से मनाया गया लेखपाल संघ का 63वां स्थापना दिवस

Thu, 14 Nov 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 14 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
63rd Foundation Day of Lekhpal Association celebrated with pomp
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 63वां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को खलीलाबाद तहसील परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएम महेंद्र सिंह तंवर और विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश शामिल हुए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने राजस्व कार्यों में लेखपालों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान 20 लेखपालों ने रक्तदान कर समाज सेवा में योगदान दिया। इसके साथ ही, सेवानिवृत्त एवं पदोन्नत लेखपालों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 150 असहाय लोगों में कंबल वितरित किए गए। इस आयोजन में मेंहदावल, धनघटा और खलीलाबाद तहसील के लेखपालों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिरहा की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष विवेक रंजन, जिला मंत्री प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, तहसील अध्यक्ष संजय यादव, सुरजीत कुमार, अभिषेक यादव, तहसील मंत्री संजय कुमार, अंकित मिश्रा, लेखपाल प्रदीप यादव, बुद्धिराम चौधरी आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री जितेंद्र कुमार कन्नौजिया और अरविंद सिंह ने किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी, राजेश मिश्र, कहकसान परवीन, प्रमिला, आयुषी श्रीवास्तव माैजूद रहे। संवाद द
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed