फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सकुशल संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

सकुशल संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

Fri, 08 Feb 2019 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
सकुशल संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
दूसरे दिन तीन परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

सुबह की पाली में नामांकित 39 में से 36 ने दी परीक्षा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह की पाली में तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि शाम की पाली में 2951 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांति पूर्वक रूप से संपन्न हुई।

सुबह की पाली में हाईस्कूल कृषि विषय की परीक्षा थी। जिसमे 39 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से तीन ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 36 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सभी जगहों पर शांति पूर्वक संपन्न हुई। शाम की पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा थी। इसमें 2951 परीक्षार्थी नामांकित थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्रों पर देर रात तक जमा होती रही। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि 12 फरवरी को बड़ी परीक्षा है। इसमें सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी व शाम की पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा है। परीक्षा में काफी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे। कक्ष निरीक्षकों की कमी न हो इसके लिए नौ फरवरी को जो विद्यालय केंद्र नहीं बने है उनके प्रधानाचार्यों के साथ बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रधानाचार्यो से शिक्षको को कार्य मुक्त करने को कहा जाएगा ताकि शिक्षक कक्ष निरीक्षक के रूप में परीक्षा केंद्रों पर अपना सहयोग दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed