फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सीडीओ ने की समीक्षा

पीएम आवास निर्माण कार्य धीमी देख भड़के सीडीओ

Sun, 03 Mar 2019 10:35 PM IST
Santkabirnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 03 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने की समीक्षा
पीएम आवास निर्माण कार्य धीमी देख भड़के सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
हैंसर। सीडीओ हाकिम सिंह ने रविवार को विकास खंड हैंसर बाजार व पौली में प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। हैंसर ब्लॉक में आवास निर्माण कार्य की धीमी प्रगति देख ग्राम पंचायत अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि सेक्रेटरी अपने कार्य में सुधार लाएं अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें।
विज्ञापन

हैंसर बाजार में प्रधानमंत्री आवास के समीक्षा के दौरान पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2016-17, वित्तीय वर्ष 2017-18 व वित्तीय वर्ष 2018-19 में 2,788 आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 2,771 लाभार्थियों के खाता में प्रथम किस्त, 2,659 के खाते मेें द्वितीय किस्त और 2,128 लोगों के खाता में तृतीय किस्त भेजी गई है। 13 लाभार्थी ऐसे है जिनके खाते का सत्यापन ही सेक्रेटरी नहीं कर पाए है जबकि चार लाभार्थी ऐसे पाए गए जिनकी सभी प्रकिया पूर्ण होने के बावजूद एक भी किस्त नहीं दी गई। सीडीओ ने जब सचिवों से आवास के तीनों किस्तों की आवंटन अवधि के संबंध में पूछा तो कोई भी सचिव जवाब नहीं दे सके। जिस पर सीडीओ मातहतों पर भड़क गए और उन्हें कार्य में सुधार लाने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी 660 आवास अपूर्ण हैं। जिसे जल्द पूर्ण कराया जाए। कहा कि यदि आठ मार्च तक प्रगति रिपोर्ट में सुधार नहीं आया तो लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन की भी समीक्षा की। हैंसर ब्लॉक में 11,180 लोगों के घर पर नए शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है। जिसके सापेक्ष 1,523 लाभार्थियों के खाते में प्रोत्साहन राशि भेजी गई है। इसमें 1,204 शौचालय पूर्ण हो चुके हैं तथा 289 पर कार्य चल रहा है। पौली ब्लॉक में 332 आवासों में से छह आवास अपूर्ण पाए जाने पर उसे जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार पांडेय, एडीओं पंचायत शिवकुमार तिवारी, दिनेश राय, राजेश कुमार, चंदन सिंह, आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed