{"_id":"65aed5737ca6f9901d0be7f6","slug":"6-delivery-on-22-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-8767-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छह परिवारों में खुशियों का माहौल, बोले, राम घर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छह परिवारों में खुशियों का माहौल, बोले, राम घर आए
Tue, 23 Jan 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में छह बच्चों ने लिया जन्म, परिजनों में खुशी
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को छह परिवारों में खुशियों का माहौल रहा। इन परिवारों में बच्चों ने जन्म लिया। लोग बोले कि उनके घर में प्रभु राम आए हैं। जिला अस्पताल से लगायत प्राइवेट अस्पतालों में कुल छह बच्चों ने जन्म लिया। इसमें चार बालक व दो बालिकाएं शामिल हैं।
22 जनवरी का दिन यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह की तरीके अपनाए। जिनके घर महिलाओं को बच्चे होने थे और तिथि नजदीक थी, वे लोग 22 जनवरी को ही बच्चे का जन्म चाहते थे। ताकि यह दिन उनके लिए यादगार बन जाए।
जिला अस्पताल में एमसीएच विंग में पटखौली निवासी सुधा ने दिन में एक बच्चे को जन्म दिया। इसी तरह से एक महिला ने शाम को एक बच्ची को जन्म दिया। यही हाल प्राइवेट अस्पतालों का रहा। जहां पर चार बच्चे जन्म लिए। इसमें तीन बालक व एक बालिका है। बच्चों के जन्म पर लोगों ने कहा कि यह उनके लिए यादगार रहेगा। उनके घर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मी जी आई हैं। यह दीपावली से कम नहीं है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि कुछ लोग 22 जनवरी को ही बच्चे का जन्म होना चाह रहे थे। लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से नहीं हो पाया। सिर्फ दो लोग की डिलीवरी हुई है। इसमें एक नार्मल व एक ऑपरेशन से हुआ। इसके लिए चिकित्सकों की डयूटी लगाई गई थी। बच्चे के जन्म के बाद लोगाें ने मिठाई बांटी।