फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   6 centreas formed for sanskrit board exam

छह केंद्राें पर होगी संस्कृत बोर्ड परीक्षा

Sat, 24 Feb 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
6 centreas formed for sanskrit board exam
Exam schedule
संतकबीरनगर। संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 1231 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सात मार्च से 19 मार्च के बीच संचालित होगी। परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों पर भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा की परीक्षा सात मार्च से शुरू हो रही है। जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मुनीश्वर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय करमैनी में 249, कांशीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ विसौवा में 241, जगदंबा सांगवेद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शनिचरा बाजार में 209, वीरा बाबा श्रीरामदुलारे शुक्ल नेता जी सुभाष चंद बोस संस्कृत उमा विद्यालय मेंहदूपार में 234, किसान इंटर कॉलेज सिक्टहा में 255 परीक्षार्थी जबकि नरपति सिंह इंटर कॉलेज उजरौटी कला में 298 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


इन केेंद्रों पर प्रथम से उत्तर मध्यमा की परीक्षा सात मार्च से 19 मार्च के बीच संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए एक सचल दल बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेज दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है। अगर किसी केंद्र पर नकल की शिकायत मिलेेगी तो केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा और केंद्र को डिबार करने की संस्तुति कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed