फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   57th place in state

ईमेल आईडी बनाने में जिला 57 वें पायदान पर

Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
57th place in state
ईमेल आईडी बनाने में जिला 57 वें पायदान पर
विज्ञापन

- माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को देनी है ईमेल आईडी की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की ईमेल आईडी बनाने में जिला फिसड्डी साबित हुआ है। प्रदेश में जिला 57वें पायदान पर है। जिस पर शासन ने नाराजगी जताई है और 30 मई तक हर हाल में सभी विद्यार्थियों का ईमेल आईडी देने का निर्देश दिया है। ईमेल आईडी न मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12 वीं तक के छात्रों की ईमेल आईडी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जानी है। जिसके लिए 25 मई का समय निर्धारित किया गया था। जिले में 1,13,869 छात्रों के सापेक्ष मात्र 26,808 छात्रों की ईमेल आईडी माध्यमिक शिक्षा परिषद को मिली। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सूची जारी कर दी। जिसमें जिला ईमेल आईडी देने में 57 पायदान पर है। मात्र 23 प्रतिशत छात्रों की ईमेल आईडी मिल पाई है। इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विद्यालयों को 30 मई तक ईमेल आईडी देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समय से ईमेल आईडी नहीं मिली तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि ईमेल आईडी देने में विद्यालयों ने लापरवाही बरती है। जिससे जिला का रैंक खराब हुआ है। 30 मई तक सभी छात्रों की ईमेल आईडी देने का निर्देश दिया गया है। अगर निर्धारित तिथि तक ईमेल आईडी नहीं मिली तो शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed