फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   56 patients were found suffering from fever at the fair, and 120 were found to be diabetic.

Sant Kabir Nagar News: मेले में बुखार से पीड़ित मिले 56 मरीज तो 120 में हुई शुगर की पुष्टि

Sun, 28 Sep 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
56 patients were found suffering from fever at the fair, and 120 were found to be diabetic.
पौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोसयाबाजार पर स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच करते हुए चिक
संतकबीरनगर/रोसया। रविवार को 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें ज्यादातर मरीज खांसी, पेटदर्द, शुगर और बुखार से पीड़ित थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया मे मरीजों को इलाज के साथ दवा दी गई। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर आए मरीजों में से सबसे ज्यादा बुखार के मरीज रहे। इसमें 56 मरीज वायरल फीवर के तो 120 मरीजाें में शुगर का लक्षण मिला। जिनका ब्लड जांच के लिए भेजा गया। इसके साथ ही पांच मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए। जिले में कुल 1493 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन


नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम आवास पर इलाज कराने सबसे ज्यादा महिलाएं पहुंची। इसमें सबसे ज्यादा स्कीन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली। शिविर में जांच कराने आई सोनिया, राबता, रमेश आदि ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार आ रहा है। जिसे दिखाने आई थे। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। इस दौरान डॉ. सौरभ सिंह यादव, सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रोसया में बुखार, जुखाम,सुगर,और बीपी के मरीज आए। स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों ने बताया कि सरकार रविवार को भी स्वास्थ्य सुविधाएं देने को लेकर जो पहल कर रही है वह सराहनीय है। मरीजों ने बताया कि लम्बे समय से दवा करा रहे थे जब सरकारी अस्पताल पर दिखा कर दवा ले रहे हैं तब से आराम मिलता जा रहा है अब हम ज्यादा आराम महसूस कर रहे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर ने बताया कि कुल 44 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है। सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1493 मरीजों का इलाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डाॅ. राजेश फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद बर्मा, सौरभयादव, विद्यासागर पाण्डेय, चंद्र कला मौजूद रही।

----------------------
सर्दी और बुखार से पिछले एक सप्ताह से परेशान हूं। बुखार उतर ही नहीं रहा है। काफी परेशानी हो रही है। चिकित्सक से परामर्श लिया हूं।
- रामकिशुन, नकहा , उम्र 14 साल

--------------------
बुखार की समस्या है। साथ में सर्दी भी है। डॉक्टर ने दवा दी है और पांच दिन बाद फिर बुलाया है, इसके साथ खान पान पर ध्यान देने के कहा है।
- चन्द्रकला, रोसया, उम्र 55 वर्ष
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed