फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   55 instalment of pm awas sent to others account

पीएम आवास : 55 लाभार्थियों की रकम दूसरों के खाते में भेज दी गई

Wed, 27 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
55 instalment of pm awas sent to others account
पीएम आवास : 55 लाभार्थियों की रकम दूसरों के खाते में भेज दी गई
विज्ञापन

रकम नहीं मिलने से आवास का निर्माण शुरू नहीं कर पा रहे लाभार्थी
बीडीओ की ओर से रकम वापसी के लिए संबंधितों को भेजा गया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा । प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की प्रथम किस्त दूसरों के खाते में भेज दिए जाने से एक तरफ जहां लाभार्थी परेशान हैं, वहीं, दूसरी तरफ भेजी गई रकम की वसूली के लिए ब्लॉक से नोटिस भी भेजा जा रहा है। आलम यह है कि रकम की वापसी नहीं हो पा रही है।

विकास खंड पौली के विभिन्न गांवों के 52 लाभार्थियों की रकम उनके खाते में ब्लॉक की ओर से भेजी गई लेकिन यह दूसरों के खातों में चली गई। रकम की वसूली को लेकर मड़पौना गांव में प्रधान के पति से एक दंपती से विवाद भी हो गया। ग्राम पंचायत मड़पौना के प्रधान के पति कुलदीप का कहना है कि उनके गांव की निवासी बर्फा पत्नी चतुरी प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी हैं। आवास बनवाने के लिए उनके खाते में प्रथम किस्त 40000 रुपये पहली अप्रैल को भेजी गई। यह रकम त्रुटि के कारण बरखा के खाते में न जाकर रेखा पत्नी जोगिंदर के खाते में चली गई। इसकी जानकारी जब ग्राम पंचायत अधिकारी को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी को दी। खंड विकास अधिकारी ने रेखा पत्नी जोगिंदर को नोटिस भेजकर रकम वापस करने के लिए कहा, लेकिन रेखा रकम वापस न कर प्रधान पर तरह-तरह के आरोप लगा रही है। इसी तरह गीता पत्नी सुभाष की प्रथम किस्त गीता पत्नी साहब राम के खाते में चली गई। कदमा पत्नी रामकिशुन की प्रथम किस्त निर्मला पत्नी किशुन के खाते में भेज दी गई है। इसके कारण प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं करा पा रहे हैं। बीडीओ की ओर से गलत तरीके से भेजी गई रकम की वापसी के लिए संबंधितों को नोटिस भेजा जा रहा है लेकिन लोग रकम वापस नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आधार कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों के खाते में रकम भेजी जानी है। लिपिकीय त्रुटि के कारण दूसरों के खाते में रकम चली जाने की शिकायत मिल रही है। इसके वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है। गलती से जिनके खाते में रकम चली गई है, अगर वे लोग सप्ताह भर के अंदर रकम की वापसी नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed