फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   54.30 percent voting in BDC by-election

संत कबीर नगर: बीडीसी के उपचुनाव में 54.30 प्रतिशत मतदान

Thu, 09 Feb 2023 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Feb 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
54.30 percent voting in BDC by-election
विकास खंड बेलहर कलां के लोहरौली बूथ पर मतदान करने के लिए लाइन में लगी मुस्लिम महिलाएं।संवाद
फोटो
विज्ञापन

लोहरौली ठकुराई में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए डाले गए मत
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला के लोहरौली ठकुराई में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। चुनाव में 54.30 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही। उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह और सीओ राजीव यादव ने मतदान की गतिविधियों पर नजर रखी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केडी पांडेय ने बताया कि विकास खंड बेलहर कला के लोहरौली ठकुराई गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य रामावती पत्नी रामलाल की मृत्यु हो गई थी। इसकी वजह से पद रिक्त हो गया था। रिक्त पद भरने के लिए नौ फरवरी को मतदान की तिथि तय थी। उप चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सात से पांच बजे तक मतदान हुआ। यहां कुल 1556 मतदाता हैं। 845 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 444 पुरुष और 401 महिला मतदाता शामिल हैं। कुल 54. 30 प्रतिशत मतदान हुआ। पुलिस की सक्रियता की वजह से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पंन हुआ। मत पेटियां सुरक्षित ब्लॉक पर रखवा दी गई हैं। नायब तहसीलदार हरेराम यादव की देखरेख में शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना समाप्ति के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed