{"_id":"6990d33699552e6f6a027e6e","slug":"53-policemen-selected-as-cop-of-the-month-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-146015-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 53 पुलिसकर्मी चुने गए काॅप आफ द मंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 53 पुलिसकर्मी चुने गए काॅप आफ द मंथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान 53 पुलिस कर्मियों को कॉप आफ द मंथ चुने जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी ने विभिन्न अभियानों की समीक्षा। इसमें यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध की समीक्षा करते हुए जनपद में घटित आपराधिक वारदातों व पंजीकृत अभियोगों तथा लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रूप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट के अन्तर्गत जिलाबदर की कार्रवाई आदि के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गंभीर अपराधों, यौन शोषण, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने का काम करें।