फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   रात आठ बजे के बाद ही शहर में घुस पाएंगे भारी वाहन

रात आठ बजे के बाद ही शहर में घुस पाएंगे भारी वाहन

Fri, 21 Sep 2018 11:04 PM IST
Santkabirnagar
Santkabirnagar Updated Fri, 21 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रात आठ बजे के बाद ही शहर में घुस पाएंगे भारी वाहन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी ने नो इंट्री जोन घोषित कर दिया है। बड़े वाहनों का शहर में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके साथ ही छोटे वाहनों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि शहर में भारी व मध्यम वाहनों पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रतिबंध रहेगा। मेंहदावल बाईपास, दुर्गा मंदिर बरदहिया बाजार, बिधियानी तिराहा, मोती तिराहा और धनघटा की तरफ से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रोक जाएगा। इस अवधि में ये भारी वाहन बिधियानी तिराहे से रेलवे स्टेशन, मोती तिराहा, सरैया बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। इसके साथ ही मेंहदावल बाईपास होकर धनघटा की तरफ जाने वाले समस्त भारी वाहन प्रतिबंधित समय में सरैया बाईपास से मोती तिराहा, रेलवे स्टेशन, बिधियानी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। स्कूली वाहनों पर नो इंट्री का प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इसके अलावा टैंपो भी बिधियानी, गोला बाजार पुलिस चौकी, मेंहदावल बाईपास, पुरानी सब्जी मंडी, दुर्गा मंदिर बरदहिया से नो इंट्री जोन में प्रतिबंधित समय में नहीं चलेंगे। मेंहदावल की तरफ से आने वाली सवारी गाड़ी नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्टैंड पर खड़ी होंगी और वहीं से मेंहदावल की तरफ जाएंगी। धनघटा के तरफ से आने वाली सवारी भी निर्धारित स्टैंड पर पार्क होगी और वही से धनघटा की तरफ संचालित होगी।
विज्ञापन

बरदहिया में सड़क पर नहीं खड़े होंगे वाहन
बरदहिया बाजार में भी भीड़ को देखते हुए वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने का निर्देश दिया गया है। कोई भी वाहन सड़क पर पार्क नहीं होगा। आदेश का उल्लघंन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed