फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   किशोरी संग आपत्तिजनक हाल में मिले युवक को पीटा

किशोरी संग आपत्तिजनक हाल में मिले युवक को पीटा

Fri, 29 Dec 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
किशोरी संग आपत्तिजनक हाल में मिले युवक को पीटा
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात किशोरी के साथ आपत्तिजनक हाल में मिले युवक को लोगों ने पकड़ कर पीटा। बाद में पहुंचे किशोरी के परिजनों ने भी युवक की पिटाई की। बाद में डायल 100 की टीम को सूचना देकर बुला लिया और आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। किशोरी के परिजन भी थाने पर पहुंचे और युवक के खिलाफ रेप की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

चर्चा है कि गांव 16 वर्षीय किशोरी से गांव के पकड़े गए युवक से काफी समय से चक्कर चल रहा था। गुरुवार की रात युवक किशोरी के घर पहुंच गया और सुबह उसके घर के बाहर छप्पर में किशोरी के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया गया। किशोरी के परिजन युवक को पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक के घर के लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो दोनो पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच किसी ने डायल 100 नंबर पर सूचना दे दी। उसके बाद मौके पर डायल 100 नंबर की पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस टीम आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले गई। बाद में थाने पर पहुंचे किशोरी के परिजन युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने की मांग की। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन दुष्कर्म का आरोप मढ़ रहे है। वैसे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed