फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   500 hundred people found service in emplyoment fair

रोजगार मेले में 500 बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

Sat, 18 Dec 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
500 hundred people found service in emplyoment fair
रोजगार मेले में 500 बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी
विज्ञापन

- 22 दिसंबर को भुजैनी स्थित आईटीआई कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भुजैनी स्थित चैतन्य भारत प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में 22 दिसंबर को वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा। जिसमें कई निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले के माध्यम से 500 बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीडीओ ने बैठक कर तैयारियों की जानकारी हासिल की।

जिला सेवा योजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला सेवा योजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में 22 दिसंबर को चैतन्य भारत प्राइवेट आईटीआई भुजैनी के परिसर में वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा। मेले में कई निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। करीब 500 बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। मेले में प्रतिभाग करने वाले बेेेेरोजगार युवकों की उम्र 18 से 40 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। हाईस्कूल से स्नातक उत्तीर्ण और तकनीकी योग्यता आदि होनी चाहिए। मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवा योजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिंग कर नियोजकों व उनके यहां उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्र, दो फोटो व बायोडाटा साथ लाएं। विशेष जानकारी जिला सेवा योजन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में बेरोजगार युवक-युवतियां पहुंचे और अपनी दक्षता के अनुसार नौकरी हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed