फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   50 years old encroachment removed from government land

Sant Kabir Nagar News: सरकारी जमीन से 50 वर्ष पुराना अतिक्रमण हटा

Mon, 13 May 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 13 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
50 years old encroachment removed from government land
- एसडीएम के आदेश पर नगर पंचायत प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत के ठठराही वार्ड में कन्या कंपोजिट विद्यालय में 50 वर्षों से मोहल्ले के कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया था। बीईओ ने सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण के मामले को गंभीरता से लेते हुए पहल की और एसडीएम के आदेश पर सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन ने विद्यालय की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को हटवाया।
ठठराही वार्ड स्थित कन्या कंपोजिट विद्यालय के चारदीवारी व सड़क के बीच में स्थित भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर लिया था। लंबे समय से अतिक्रमण को हटाने की कवायद चल रही थी लेकिन प्रशासनिक निरंकुशता के कारण सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण नहीं हट पा रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने जब विद्यालय का निरीक्षण किया और सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर प्रधानाध्यापक से सवाल-जवाब किया, तब उन्हें अतिक्रमण की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इधर बेसिक शिक्षा विभाग ने चारदीवारी के निर्माण के लिए एसएमसी के खाते में धन भी भेजा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने एसडीएम को पत्र लिखकर सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। एसडीएम के आदेश के अनुपालन में अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने नगर पंचायत के कर्मियों को जेसीबी के साथ मौके पर भेजा और अवैध अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई। अतिक्रमण हटने से वार्ड वासी व अभिभावकों ने प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कन्या कंपोजिट विद्यालय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की जानकारी एसडीएम मेंहदावल को पत्र भेजकर अवगत कराया। साथ ही अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया था। एसडीएम के आदेश पर सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

- ज्ञानचंद मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed