{"_id":"64c01b10eca6e49017069554","slug":"50-year-old-cyclist-serious-in-accident-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-764-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में 50 वर्षीय साइकिल सवार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में 50 वर्षीय साइकिल सवार गंभीर
Wed, 26 Jul 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
संत कबीर नगर। मंगलवार के शाम राम जानकी मार्ग पर निहैला गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से 50 वर्षीय साइकिल सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
धनघटा क्षेत्र के पैतवलिया गांव निवासी 50 वर्षीय राघव राम साइकिल से शनिचरा बाजार जा रहे थे। जब वह निहैला गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के करीब पहुंचे तो सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से बचने के लिए खड़े हो गए। तेज गति से आने वाला वाहन जब उनसे सट कर निकला तो वह हड़बड़ा कर निर्माणाधीन पुलिया में गिर पड़े। पुलिया में लगाई गई सरिया उनके शरीर में कई जगह पर धस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर अचेत हो गए। घटना की जानकारी जब परिजनों को उनके परिजन उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार घायल राघव राम का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।